बलिया में आए दिन सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है बांसडीह-बेरूआरबारी मार्ग पर, यहां एक तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मिश्रवलिया पेट्रोल पंप के पास की है। यहां बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर 12 पश्चिम टोला निवासी 20 वर्षीय सूरज राजभर और 21 वर्षीय गुड्डू राजभर किसी काम से मिश्रवलिया गये थे। बाइक सूरज चला रहा था, तभी मिश्रवालिया पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे में गुड्डू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सूरज और गुड्डू मजदूरी का काम करते थे। घटना वाले दिन भी वे देवडीह गांव में भवन निर्माण में मजदूरी करने गये थे। दोपहर को भोजन अवकाश के दौरान दोनों वहां से ख़ाना खाने की बात कहकर गये थे। किसी कार्य के लिए वह मिश्रवलिया चले गये, जहां जहां से लौटते समय हादसा हो गया। इस घटना के बाद चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू मृतकों के परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…