Categories: बलिया

तेज रफ्तार कमांडर जीप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

बलिया। बैरिया थाना के मधुबनी में बुधवार को हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कमांडर जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आगे की कार्रवाई की।
दरअसल ग्राम पंचायत कोटवा के पुरवा जगन के डेरा निवासी कृष्णा यादव (20) पुत्र संतोष यादव सब्जी बेंचने निकले थे। सुबह खेत में उगाई हरी सब्जी तोड़ने के बाद बाइक पर सब्जी लादकर सुरेमनपुर स्टेशन पर सब्जी बेचने जा रहे थे। वह मधुबनी तक ही पहुंचे थे कि सुरेमनपुर के ओर से गंगा नदी मुण्डन संस्कार के लिए आ रही तेज गति कमांडर जीप ने बाइक सवार को मार दी।

हादसे के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर तड़पने लगा और फिर मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने युवक के घर वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। कृष्णा के 2 भाई और एक बहन हैं। परिवार के बड़े पुत्र की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago