Categories: बलिया

बलिया- दो बाइक की आपस में टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, 2 घायल

बलिया में बुधवार को एक और हादसा हुआ। जहां रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग के कटौरा चट्टी के पास दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त हो गई। जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा सागर पट्टी निवासी ब्रह्मदेव सिंह पुत्र रामजी सिंह पत्नी सुशीला सिंह के साथ बाइक से रसड़ा से घर जा रहा था तभी रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग पर कटौरा चट्टी के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार रवि श्रीवास्तव से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसकी वजह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ब्रह्मदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं सुशीला और रवि श्रीवास्तव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago