बलियाः बालू कारोबारियों के खिलाफ SDM का एक्शन, पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज

बलिया सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा में अवैध रूप से बालू खनन के खिलाफ एडीएम अरुण कुमार मिश्र की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सफेद बालू के साथ पकड़ कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सरयू नदी का दियारा क्षेत्र अवैध कारोबारियों के लिए काफी सेफ जोन बन गया है। अवैध शराब, गांजा, पशु तस्करी, बालू खनन जैसे काले कारोबार यहां खूब चल रहे हैं। क्षेत्र के कठौड़ा, कुड़ियापुर, लीलकर, सिसोटार, खरीद, डुहा बिहरा से काफी सहजता से इन कामों को अंजाम दिया जाता है। स्थानीय पुलिस की सुस्ती का भरपूर लाभ उठाते हुए तस्कर आसानी से अपने काम को अंजाम दे देते हैं।

ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा अवैध बालू और मिट्टी खनन रोकने के लिए निर्देश में कार्रवाई की गई है। इधर पिछले काफी दिनों से इलाके में अवैध रूप से सफेद बालू खनन कर माफिया सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे। जिससे सरकार को आर्थिक क्षति होने के साथ ही आम जनता को भी मंहगे दर पर सफेद बालू मिल पाता था। इसकी जानकारी होने पर हरकत में आए एसडीएम सिकंदरपुर ने मंगलवार की प्रातः सीओ सिकंदरपुर भूषण वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर सफेद बालू लदे 5 ट्रेक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। मौके की नजाकत देख ड्राइवर व मजदूर भाग निकले। इस दौरान नायब तहसीलदार सीपी यादव भी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago