Categories: दुनिया

बलिया के मूल निवासी हैं मॉरीशस सरकार के उच्चायुक्त !

(बलिया) मॉरीशस सरकार के राजदूत (उच्चायुक्त) धनीलाल शिबू का गांव बैरिया तहसील का सावन छपरा ही है। मॉरीशस सरकार के उच्चायुक्त के गांव का पता लगाने के लिए आई छह सदस्यीय टीम ने सर्वे के बाद इसकी पुष्टि की। टीम ने बताया कि रिपोर्ट भेजने के दो माह बाद उच्चायुक्त अपने गांव आएंगे।

दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव से पांच पीढ़ी पहले मॉरीशस सरकार के राजदूत (उच्चायुक्त) धनीलाल शिबू के पूर्वज देश छोड़ कर मॉरीशस चले गए थे। धनीलाल जब वहां पर सक्षम हुए तो उन्हें वतन की याद आई। उन्होंने कई शुभ चिंतकों को विभिन्न प्रांतों में भेज कर अपना गांव, जिला, परगना खोजवाना शुरू किया। इस क्रम में सोमवार को दिल्ली से मंजीत कुमार, नेहा प्रकाश, छपरा के जैतपुर निवासी प्रो. ओमप्रकाश सिंह, मुनिल सिंह, मसरख के अरुण सिंह, पटना के केबी सिंह ने कई दिनों के सर्वे के बाद उच्चायुक्त का गांव और घर ढूंढ निकाला। टीम ने बताया कि अब उच्चायुक्त का गांव मिल गया है। बताया कि रिपोर्ट भेजे जाने के दो माह के अंदर मॉरीशस सरकार के उच्चायुक्त अपने गांव आएंगे। सदस्यों ने कहा कि उच्चायुक्त ने बताया था कि मेरा जिला गाजीपुर है। परगना द्वाबा और गांव सावन छ्परा पूर्वजों ने बताया था। इसी जानकारी के आधार पर टीम सर्वे कर रही थी। गांव में पहुंचने पर लोगों ने बताया कि पहले इस जिले का नाम गाजीपुर ही था बाद में जिले का बंटवारा होने पर यह बलिया बना।
उस परिवार की सावन छपरा निवासिनी 105 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पत्नी स्व. नंदन राम, रामसागर मौर्य, शंभूनाथ मौर्य ने बताया कि हमारे पूर्वज गरीबी के कारण घर से कहीं बाहर कमाने गये थे लेकिन हम लोगों को पता नहीं कि कहां गए। लेकिन टीम के सामने बताया कि हमारे परिवार के ही लोग हैं। मॉरीशस उच्चायुक्त के खोजी टीम के दो सदस्य मंजीत और नेहा मॉरीशस आते जाते रहते हैं। उन्हीं के प्रयास से उच्चायुक्त का पैतृक गांव का पता मिल पाया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago