बलिया में स्कूलों की चहारदीवारी के नाम पर लाखों रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक मुरली छपरा व बैरिया के एक दर्जन परिषदीय विद्यालयों जिनमें मुरली छपरा के प्राथमिक विद्यालय लच्छू टोला, प्राथमिक विद्यालय गोवर्धन पहाड़ संसार टोला, प्राथमिक विद्यालय नरहरपुरी नई बस्ती, प्राथमिक विद्यालय माधव सिंह नगर, प्राथमिक विद्यालय सावन छपरा व बैरिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा, प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर, प्राथमिक विद्यालय चकिया पूर्वी, प्राथमिक विद्यालय मानगढ़, प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर बिद बस्ती, प्राथमिक विद्यालय शिवाल पूर्वी व प्राथमिक विद्यालय शिवाल पश्चिमी के विद्यालयों के चहारदीवारी बनाने के नाम पर धन तो आहरण कर लिया गया, लेकिन अब तक विद्यालय भवनों की चहारदीवारी नहीं बनाई गई।
इस मामले में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने संबंधित भवन प्रभारियों व अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है और की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।
इस बाबत इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने पिछले वर्ष जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद प्राथमिक विद्यालय चकिया पूर्वी सहित शिक्षा क्षेत्र बैरिया के कुल चार विद्यालयों के चहारदीवारी संबंधित भवन प्रभारियों ने बनवा दिया, लेकिन बाकी जगह भवन प्रभारियों ने चहारदीवारी नहीं बनवाया।
इस दिशा में जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया था कि संबंधितों पर तत्काल करते हुए विद्यालयों की चहारदीवारी का निर्माण तत्काल करवाएं, लेकिन अब भी निर्माण कार्य होते नहीं दिख रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…