Categories: बलिया

बलिया में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, जिला महिला अस्पताल में खून की जांच बंद, मरीज परेशान

बलिया की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो चुकी हैं। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है तो वहीं महिला अस्पताल के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जिले के महिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से खून की जांच बंद हैं।

जिम्मेदार मशीन खराब होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं मरीजों को मामूली सी खून की जांच के लिए प्राइवेट पैथालॉजी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जो मरीजों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और मोटी रकम वसूल रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि सारी कवायद अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से हो रही है।

निजी पैथालॉजी संचालक संबंधित चिकित्सकों को कमीशन के तौर पर मोटी रकम मुहैया कराते हैं। यहीं नहीं जिला महिला अस्पताल में लंबे समय से टाइफाइन और मलेरिया की जांच नहीं हो पा रही है। कहा जाता है कि सीएमओ कार्यालय को किट का ऑर्डर नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते जांच बाधित हैं।

अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह है कि कई माह से जिले में अल्ट्रासाउंट मशीन भी खराब है, जिससे महिला मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पाती। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि यह केवल नाम का सरकारी अस्पताल है, काम सब प्राइवेट है। यहां केवल नाम का निशुल्क इलाज होता है, जिसके पास पैसा नहीं रहेगा, उसका इलाज संभव ही नहीं हैं। भले ही सरकार लाख दावे कर ले स्वास्थ्य व्यवस्था वर्तमान में पूरी तरह से ध्वस्त है हम जैसे गरीब मरीजों को पैसा देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है।

महिला अस्पताल की पैथालॉजिस्ट डॉक्टर पूनम गुप्ता ने बताया कि फिल्टर और वेक्यूम पंप खराब हो गया है, बीच में दो दिनों की छुट्टी भी हो गई थी। इस वजह से इसका मेंटेनेंस नहीं हो पाया है, जल्द ही मशीन सही हो जाएगी। वहीं सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा का कहना है कि जांच में प्रयोग की जाने वाले मशीन का मेंटनेंस का कार्य प्राईवेट कंपनी द्वारा किया जाता है। मशीन के खराब होने की सूचना कंपनी के अधिकारियों को गई है। शीघ्र ही मशीन ठीक हो जाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago