बलिया- स्वास्थ्य विभाग लामबंद, अस्पताल बंद, केवल इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी

बलिया। शुक्रवार के दिन अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए चिकित्सक पर रौब जमाने वाले इंस्पेक्टर  के खिलाफ डॉक्टर्स अब लामबंद हो गए हैं। डॉक्टर्स ने गुंडई दिखाने वाले कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अस्पताल बंद रखने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर से बदसलूकी के बाद अस्पताल के अन्य चिकित्सक कोतवाल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो डॉक्टरों ने ट्रांसफर या माफी मांगने के लिए कहा है।

यह है मामला- बीते दिन दो सिपाही सीयर सीएसची पर इंस्पेक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। वहां तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बिना इंस्पेक्टर के आए किसी तरह के फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। इस पर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र झल्ला गए। आधे घंटे बाद वह स्वयं सीयर अस्पताल पहुंंचे और वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ बदसलूकी की। डॉक्टर साजिद हुसैन ने कहा कि बिना कोविड 19 जांच किए किसी तरह का फिटनेस दिया जाना संभव नहीं है। लेकिन इंस्पेक्टर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अब थाने आकर कोविड जांच करना और फिटनेस देना।

साथ ही इंस्पेक्टर ने अस्पताल में ही अपने सिपाहियों को सख्त हिदायत भी दी कि बिना मेरे इजाजत के अस्पताल पर कोई भी सिपाही नहीं पहुंचेगा और किसी भी स्वास्थ्यकर्मी या अस्पताल के मामले में किसी तरह की मदद नहीं होगी। पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल स्टाफ में आक्रोश है। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि इंस्पेक्टर के इस बर्ताव के विरोध में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल बंद रखा जाएगा। अन्य काम नहीं किया जाएगा। देखना होगा कि डॉक्टर्स के इस कदम के बाद आखिर पुलिस विभाग इंस्पेक्टर पर क्या कार्यवाही करता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago