बलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल, 5 साल पहले बना PHC खंडहर में तब्दील

बलिया- देशभर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बलिया ज़िले से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने योगी सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
दरअसल, ज़िले के जवही दियर ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें साफ़ तौर पर पीएचसी एक खंडहर में तब्दील नज़र आ रहा है। पीएचसी के पूरे कैंपस में बड़ी-बड़ी जंगली घांसे दिखाई दे रही हैं और बिल्डिंग की दीवारें भी कई जगह से टूटी नज़र आ रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि जबसे यह पीएचसी बना है, यहां उपचार का कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी बनने के बाद से यहां न तो कभी कोई डॉक्टर बैठा है और न ही मरीज़ों के लिए कोई दवा दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब पीएचसी का निर्माण किया गया था तब उन्हें बड़ी उम्मीदें थी कि यहां उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पीएचसी बनने के बाद से ही बंद पड़ा है। इसीलिए अब यह एक खंडहर में तब्दील हो गया है। हालांकि बीच-बीच में इसकी मरम्मत कराई जाती है। लेकिन इससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला है।

बता दें कि इस पीएचसी का निर्माण सपा सरकार ने कराया था। सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय ने इस पीएचसी का उद्घाटन भी किया था। लेकिन उद्घाटन किए जाने के कई सालों बाद भी इस पीएचसी से मरीजों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। मरीज़ों को इलाज के लिए ज़िला मुख्यालय के चिकित्सालय में जाना पड़ता है।

पीएचसी के निर्माण में भी घोटाले के दावे किए जा रहे हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि इसके निर्माण में घटिया किस्म के मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जिससे ठेकेदारों को भारी फायदा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र की चारदीवारी के निर्माण में इस तरह का मैटेरियल इस्तेमाल किया जाता है कि यह बार-बार बनवाए जाने के बाद भी गिर जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों ने इसके निर्माण में ख़ूब पैसे बनाए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago