नई दिल्ली- उच्च सदन में सपा सांसद और दल के नेता रामगोपाल यादव ने अपनी पार्टी के सांसद नीरज शेखर के व्यवहार के लिए सदन में बगैर किसी शर्त माफी मांगी. इस पर सभापति ने कहा कि हमारा काम सिर्फ सदन को सुचारू ढंग से चलाना है.
उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर यादव ने कहा कि बुधवार को नीरज शेखर ने सदन में जिस तरह का आचरण किया उसके लिए वह बिना शर्त माफी मांगते हैं.
यादव ने यह भी कहा कि जब यह घटना हुई तब वह स्वयं सदन में मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा, उनकी (शेखर की) और अपनी ओर से मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं.
सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह चाहते हैं कि सदन की गरिमा हमेशा बनी रहे. बहरहाल, न तो नायडू ने और न ही यादव ने बताया कि नीरज शेखर ने सदन में क्या किया था.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…