झारखंड के सरायकेला जिले में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी की हत्या को लेकर देश भर में गुस्से का माहोल है।जिसको लेकर आज बलिया में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें की बुधवार को देश के कई हिस्सों में भी लोगों ने प्रदर्शन किया था ।
बलिया में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांगों से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया।
दोपहर के बाद नारेबाजी करते हुए लोग तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में निकले। इन तख्तियों पर लिखा था तबरेज के कातिल को फांसी दो।
बलिया के नौजवानों ने सरकार से मांग की कि तबरेज के परिवार को तत्काल न्याय मिले और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी व 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। कहा कि मॉब लिंचिग की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कठोर कानून बनाए ताकि इस घटना की पुनरावृत्ति न हो।
हिदुस्तान एक अमन पसंद देश है जहां कुछ संगठित भीड़ तंत्र इस तरह की घटनाएं विशेष समुदाय पर कर रहीं हैं जो निदनीय है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…