गांव में उतरा 11 हजार वोल्ट का करंट, आधा दर्जन झुलसे, चार गंभीर

बलिया के रेवती थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव में हाई वोल्टेज करंटउतरने से आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए, जिसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को दोपहर में 11 हजार वोल्ट का एचटी तार, एलटी तार के संपर्क में आने की वजह से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। आनन-फानन में झुलसे हुए लोगों को सीएचसी सोनबरसा तथा एक को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चार की स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

श्रीनगर गांव में बिजली पासवान, बरमेश्वर सिंह, संटू सिंह, गोपाल गुप्ता, अमिताभ सिंह, टिंकू सिंह आदि दर्जनभर लोगों के घरों में हाई टेंशन का करंट उतरने से मंगलवार को गांव के दर्जनों लोगों का करीब लाखों रुपए का फ्रीज, कूलर, पंखे, टीवी आदि समान जल गया। ग्रामीणों के बार-बार फोन करने के बावजूद बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ने फोन नहीं उठाया,आधा घंटे तक गांव में भगदड़ की स्थिति बनी रही।

ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बैरिया थाने में फोन कर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली की सप्लाई बंद कराया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। बिजली के करेंट से झुलस कर बुरी तरह से घायल होने वालों में 16 वर्षीय सुमित पासवान पुत्र मनोज पासवान, 60 वर्षीय हीरामुनी देवी पत्नी बिजली पासवान, 50 वर्षीय चंद्रावती देवी पत्नी बरमेश्वर सिंह, 16 वर्षीय खुशी पुत्री विजेन्द्र सिंह, 15 वर्षीय अंशु उर्फ मंटी पुत्री गोपाल जी गुप्ता, 16 वर्षीय श्वेता शामिल हैं। वहीं 22 वर्षीय रीना तथा 40 वर्षीय सुखल आंशिक रूप से घायल हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago