बलिया- पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला

बलिया के बैरिया दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा मे पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है।  क्ष्मण छपरा निवासिनी शिल्पी गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता अपने पति, सास, ससुर देवरानी-जेठानी तथा ननद पर उत्पीड़न का तथा पति पर बिना उसकी अनुमति के दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के दरबार में फरियाद की। शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विवाहिता शिल्पी का आरोप है कि उसे उसके दो बच्चों के साथ मायके भेज कर छलपूर्वक उसके पति दूसरी शादी कर लिए है। दूसरे विवाह में उसके ससुराल के सारे सदस्य शामिल थे।

अब जब वह अपने ससुराल पहुंचीं तो लोगों ने उसे घर में घुसने ही नहीं दिया। वह अपने दो अबोध बच्चों के साथ बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में अपने पिता लल्लन प्रसाद के यहां रह रही हैं। उसकी शादी वर्ष 2010 में ही हुई थी। जब से उसका विवाह हुआ है तब से ही उसकी सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद व उसका पति लगातार उसका उत्पीड़न करते रहे हैं। लोकलाज के चलते वह सब कुछ सहती रही। अपने पिता से भी कभी वह ससुराल की शिकायत नहीं की। मायके में मांगलिक कार्यक्रम में आने के बाद उसके ससुराल वालों ने मिलकर उसके पति शादी कहीं कर दूसरी पत्नी लाकर घर में रखे हैं।

अपने दो बच्चों के साथ एसपी तक पहुंचीं शिल्पी ने बताया कि ससुराल में उसे घुसने ही नहीं दिया गया तो वह मायके आई और पिता को सारी बात बताई। पिता के साथ जब वह दोकटी थाने पर गई तो वहां थानाध्यक्ष ने उत्पीड़न का तो मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन पति के दूसरे विवाह की बात को नहीं माने। बाद में उसके पिता और भाई ने जब पता किया तो ज्ञात हुआ कि उसके पति ने बिहार के बखोरापुर स्थित मंदिर पर दूसरा विवाह किया है। इसके लिए वह मंदिर से मिलने वाले प्रमाण पत्र की छाया प्रति भी लेकर पहुंची थी। वहां के पुजारी ने भी शादी करने की बात को स्वीकार किया है। पीड़िता की शिकायत पर दोकटी थानाध्यक्ष को विधिक कार्रवाई करने का निर्देश एसपी ने दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago