बलिया रवाना हुई आम आदमी पार्टी की जनाधिकार यात्रा

आम आदमी पार्टी की जनाधिकार यात्रा का मंगलवार को भारत माता मंदिर से शुभारंभ हुआ। यात्रा का समापन आठ जुलाई को बलिया के सिताबदियारा में होगा। यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह कर रहे हैं। इस मौके पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर भी मौजूद थे। दोपहर 12.30 बजे यात्रा अपने पहले पड़ाव लालपुर, फिर यहां से चोलापुर पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 27 जून को जौनपुर पहुंचेगी।

यात्रा से पहले हुई सभा में समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने किसानों और बेरोजगारों की स्थिति पर दु:ख व्यक्त किया। सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि जन अधिकार पदयात्रा का मकसद वंचितों को उनका हक दिलाना है। आप के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह ने गंगा की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की। यात्रा में दिल्ली के विधायक पवन शर्मा, नीलम यादव, छवि यादव, पल्लवी वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, अनिता यादव, मोहिनी महेंन्द्रू, प्रेमशीला पटेल, मधु भारती, सत्येंद्र तिवारी, सभाजीत सिंह, आलोक त्रिपाठी, मुकेश सिंह, कैलाश पटेल, प्रभाशंकर मेहता, दीपक मिश्र, विनोद जायसवाल, राहुल सिंह, रजनीश राय आदि शामिल थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago