मनियर- शादी समारोह में बच्चों के विवाद में मारपीट, 8 लोग घायल

मनियर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदायर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में बच्चों के विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गये। लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चलने से दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव के निवासी शिवदयाल वर्मा की लड़की की बारात गुरुवार की रात आयी थी।

बारात में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था इसी बीच भोर में तीन बजे नाच देख रहे बच्चों में फरमाइसी गीत सुनने को लेकर विवाद हो गया। उस समय सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह बच्चों के विवाद की जानकारी जब परिजनों को हुई तो दोनों पक्ष भिड़ गए।

देखते ही देखते ईंट, पत्थर, लाठी, डंडे चलने लगे। इससे एक पक्ष के 45 वर्षीय दीनानाथ राम, 35 वर्षीय प्रमोद राम, 30 वर्षीय मनोज राम, 17 वर्षीय विवेक राम व दूसरे पक्ष से 22 वर्षीय अखिलेश राजभर, 32 वर्षीय विजय बहादुर वर्मा, 25 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर, 18 वर्षीय अमित कुमार राजभर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago