बलिया-गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में उमड़ी भीड़, एसपी डा. विपिन टाडा भी पहुंचे

बलिया डेस्क : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में बुधवार को दीवान सजाए गए। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हजूरी रागी जत्था तीरथ सिंह ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं शहर के गुरुद्वारों में दिन चढ़ते ही संगत की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई। तदुपरांत गुरु पर्व पर भंडारे की भी सेवा रखी गई , जो कि पैक करके बांटा गया। समूचा गुरुद्वार वाहेगुरु के जाप और सिमरन से निहाल हो गया।

इस दौरान बच्चे और महिलाएं भी शब्द कीर्तन करते हुए दिखे गए। इस दौरान एसपी डा. विपिन टाडा भी उत्सव में शामिल हुए। वहीं संजय उपाध्याय , सागर सिंह राहुल , अजय कुमार समाज सेवी नगर पालिका अध्यक्ष, संजीव कुमार डंपू , अमरीश ओझा , सुरेशचंद्र द्विवेदी ट्रैफिक इंचार्ज कप्तान साहब आदि पूरी पुलिस प्रशासन भी सहयोग में था ।

गुरु पर्व में सभी पत्रकारगण को सम्मानित किया गया एवं सभी लोग इसमें सम्मिलित हुए तथा इसमें नगर के अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। इसके उपरांत लंगर की सेवा की गई तथा बलिया एसपी ने गुरु के बारे में कुछ शब्द बोले जो कि बहुत भावपूर्ण था। उन्होंने कहा कि लंगर की सेवा बहुत पुरानी प्रथा है और हर किसी को यह सेवा करनी चाहिए।

गुरुजी से सीख ले कर अच्छे कार्य करने चाहिए। इसमें आरपी टेक्सटाइल द्वारा लंगर की सेवा चलाई गई तथा यह सभी प्रोग्राम गुरुद्वारा सिख संगत कमेटी द्वारा किया गया। जिसके प्रबंधक देवेंद्र सिंह चावला है। इस मौके पर सरदार देवेंद्र सिंह चावला, हरप्रीत सिंह , सुरेंद्र सिंह चावड़ा स्वर्ण सिंह , संजय सिंह विशाल सिंह , नवतेज सिंह राजपूत ,सागर सिंह नागेंद्र , आदि सभी सिख समाज के लोग मौजूद रहे तथा नगर के सभी लोग उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago