डीआरएम ने बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, चेयरमैन ने रखी ये मांग !

बेल्थरा रोड डेस्क : मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने बुधवार को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विशेष ट्रेन से यहां उतरने के बाद डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सर्कुलेटिंग एरिया के सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं की पड़ताल करते हुए डीआरएम ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

डीआरएम ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन व परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली तथा मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी टंकी का हाल देखा तथा ओवरफ्लो की स्थिति से निपटने के लिए ऑटो सिस्टम लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में घूम घूम कर साफ-सफाई का हाल देखा।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में नागरिकों का शिष्टमंडल डीआरएम से मिल सर्कुलेटिंग एरिया के पास शौचालय निर्माण की मांग की। जिसे डीआरएम ने स्वीकार करते हुए पे ऐंड यूज शौचालय निर्माण के लिए मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बीच भाजपा नेता देवेंद्र कुमार गुप्त ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआरएम ने कहा कि यात्री सुविधा के मद्देनजर एक अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर खोला जाएगा।

जीआरपी चौकी स्थल की जर्जर स्थिति में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड में यात्री सुविधा के लिए अनेक विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। सर्कुलर एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि भटनी- औड़िहार रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर चल रहा है।

दोहरीकरण के बाद यात्री सुविधाओं के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अतुल त्रिपाठी, विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, दूरसंचार अभियंता त्र्यंबक तिवारी, सुरक्षा कमांडेंट डॉ अभिषेक, सेक्शन इंजीनियर दिलीप कुमार, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक सरनाम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago