बलियाः दबंगों ने घर जा रहे भाई-बहन को प्रेमी युगल समझ लात-घूसों से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

बलिया डेस्क : बलिया में अब भाई-बहन का भी साथ चलना दूभर हो गया है। ऐसा हम ज़िले की ताज़ा घटना को देखते हुए कह रहे हैं। दरअसल, ज़िले में दबंगों द्वारा भाई-बहन को लात-घूसों से पीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है दबंगों ने भाई-बहन को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि वह एक बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। दबंगों ने भाई-बहन को पीटने का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस बेरहमी से दबंग भाई-बहन को पीट रहे हैं। वो उनपर लात-घूसे बरसा रहे हैं।

मामला दोकटी थाने के करण छपरा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में ये भी नज़र आ रहा है कि भाई-बहन दबंगों से रहम की गुहार लगा रहे हैं और ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो कोई प्रेमी युगल नहीं, बल्कि भाई-बहन हैं। इसके बावजूद दबंग उनकी नहीं सुन रहे और उनको बुरी तरह से पीटते जा रहे हैं। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक पर बैरिया से आ रही थी तभी कुछ दबंगों ने स्कूल के पास उसे रोक लिया और बाल खींचते हुए अंदर ले गए।

 

जिसके बाद दबंगों ने भाई पर लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटाई शुरु कर दी और वीडियो भी बना लिया।
वहीं पीड़ित लड़के ने बताया कि दबंगों ने हम लोगों को तब भी पीटना जारी रखा जब उन्हें ये बताया गया कि हम दोनों भाई-बहन हैं। लड़के ने कहा कि हमने दबंगों से इस बात की शिकायत पुलिस में करने को भी कहा।

जिसपर दबंगों ने कहा कि पुलिस क्या कर लेगी। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में SP आफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद SP के आदेश पर दबंग युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago