Categories: Uncategorized

बलिया में ख्त्म हुए एंटी रैबीज इंजेक्शन, मरीज़ पस्त, अधिकारी मस्त !

बलिया डेस्क : बलिया के  जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन बहुत दिनों से खत्म है। कुत्ता, बंदर, सियार आदि जानवरों के काटने पर मरीज मेडिकल स्टोरों से महंगे रेट का इंजेक्शन खरीद कर लगवा रहे हैं।

ऐसे में गरीब वर्ग के लोगों को ज्यादा दिक्कत है। कब तक एंटी रैबीज का इंजेक्शन अस्पतालों मे उपलब्ध होगा, इस बारे में जिम्मेदार अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने सीएमओ डा. जितेंद्र पाल के साथ निरीक्षण किया था। उनसे भी एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की शिकायत वहां के लोगों ने की थी। इसके बावजूद इसकी उपलब्धता नहीं दिख रही है।

आए दिन हो रही तू-तू, मैं-मैं
बलिया। जिला अस्पताल में पहुंचते है 150 मरीज जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए हर दिन लगभग 150 मरीज पहुंचते हैं। इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से यहां भी हर दिन अस्पताल कर्मचारियों और जरूरतमंद मरीजों के बीच तू-तू, मै-मै हो रही है। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि सीएमएसडी भंडार से हर माह दस फाइल एक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मिलती है, जो एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं है।

24 घंटे के अंदर लगने चाहिए इंजेक्शन
सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने इस     बारे में कहा कि कुत्ते, बंदर आदि के काटने के 24 घंटे के अंदर ही एंटी रैबीज का इंजेक्शन लग जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित मरीज को आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। शरीर में रैबीज फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। एंटी रैबीज के लिए डिमांड भेजा गया है। बहुत जल्द जनपद के सभी सीएचसी केंद्रों पर एंटी रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago