ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वेः जल्द होगा भूमि का सीमांकन, इन गांवों के किसानों से खरीदी जाएगी भूमि

बलिया। गाजीपुर से मांझीघाट तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। इसके लिए यूपीडा और राजस्व विभाग की टीम जल्द ही भूमि के सीमांकन का कार्य करेगी। इसके बाद किसानों से एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि की खरीद शुरू की जाएगी।बता दें कि पुराने एनएच-31 की जगह अब गाजीपुर से मांझीघाट तक चार लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। पुराने एनएच-31 को स्टेट के हवाले कर दिया जाएगा। करीब 5 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 118 किमी होगा और गोरखपुर-वाराणसी एनएच 29 पर गाजीपुर के जंगीपुर के पास से निकलेगा।

गाजीपुर के तहसील सदर और मोहम्मदाबाद से होते हुए बलिया की सीमा में प्रवेश करेगा।इसके साथ ही तहसील सदर के 72 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगा और मांझी घाट पुल से जुड़ेगा। मांझीघाट पर जयप्रभा सेतु से सटे एक और टू लेन का पुल का भी निर्माण होगा। विभाग की ओर से मार्च 2022 से पहले भूमि की खरीद पूरा करने का दावा किया गया था। अप्रैल 2022 से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरु करने की बात कही गई थी। तीन सालों में निर्माण पूरा होना था। लेकिन अप्रैल से कार्य शुरु होना मुश्किल है।इन गांवों से होगी भूमि खरीदः अभी शुरुआती तौर पर जमीन खरीदी जाएगी।

सदर और बैरिया तहसील के गांवों के किसानों से लगभग 765 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जाएगी। भूमि खरीद के लिए थ्री डी का प्रकाशन काफी पहले हो गया है। इस बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ग्रीनफील्ड को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी कराया जाना है। यह भी फोरलेन होगा। इसके लिए यूपीडा भूमि खरीदेगी और एनएचएआई इसका निर्माण करेगी।इसके साथ ही ग्रीनफील्ड से जोड़ने को रिविलगंज में फोरलेन बाईपास बनेगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 126 करोड़ भूमि अधिग्रहण के लिए स्वीकृत किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।

इस बाईपास के सिविल कार्य को वर्ष 2022-23 में सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बलिया में भी बाईपास बनेगा। इसकी जानकारी संसद में सांसद नीरज शेखर के जबाव में केंद्र सरकार में मंत्री वीके सिंह ने दी थी।ॉजिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए सीमांकन का कार्य जल्द शुरू हो सकता है। अभी इसके लिए टीम के आने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कार्य जल्द शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago