Categories: बलिया

बलिया से सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी ने भरा नामांकन, कही ये बात

स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य पद के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद गिरी ने आज नामांकन दाखिल किया। वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन भरा। इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि मैं जनबल के आधार पर धनबल को हराकर चुनाव जीतने जा रहा हूँ और रविशंकर सिंह के धनबल के आधार और सत्ता के सहारे चुनाव जीतने के भ्रम को तोड़ने जा रहा हूँ। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा एमएलसी को लेकर कहा कि वर्तमान एमएलसी साहब से मतदाता काफी नाराज है। ऐसे में मुझे जिले भर के प्रधानों, बीडीसी, डीडीसी, सभासदों का समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे टिकट मिलने से सपा का आम कार्यकर्ता खुश है। साथ ही उन्होंने जनता का समर्थन मिलने की बात कहते हुए कहा कि तीन बार से जीत का क्रम जैसे शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने हराया था, इस चुनाव में भी हराने का काम किया जायेगा। यह कहना गलत है कि सत्तासीन दल ही यह चुनाव जीतता है। हम लोग जनता के बल पर चुनाव जीतेंगे।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago