Categories: बलिया

बलिया- चुनाव में पिछड़ा सरकारी दफ्तरों का काम, पेंड़िग वर्क 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश जारी

बलियाः वित्तीय वर्ष की आखिरी तारीख 31 मार्च नजदीक है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं। इस बार चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण काम काफी प्रभावित हुआ और सरकारी कार्यालय के कई कार्य पिछड़ गए। लिहाजा अब सरकारी अमला लक्ष्य की पूर्ति के लिए तत्परता से काम कर रहा है।

छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक, सबका फोकस सरकारी कार्यों पर जल्द से जल्द पूरा करने पर है। आला अफसरों ने सरकारी कर्मचारियों को हिदायत भी कि 31 मार्च के अब चंद दिन शेष है। ऐसे में काम में हीलाहवाली न बरतें,  दिन-रात मेहनत कर काम को निपटाएं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के कारण सरकारी कार्यलाय का काम पिछड़ गया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही कलेक्ट्रेट के कर्मचारी-अधिकारी पूरी तरह चुनाव प्रकिया को पूरा करने में लग गए थे। लगभग डेढ़ महीने से विभागीय व जनहित के काम बंद रहे। मतगणना हुई तो सभी कर्मचारी दफ्तरों की टेबलों पर नजर आए।

अब कार्यों को तय समय पर पूरा करने के लिए लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। सोमवार को ही विकास भवन में सीडीओ प्रवीण वर्मा तो पुलिस कार्यालय में एसपी राजकरन नय्यर बैठक कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिनों में.कमिश्नर व डीआईजी भी जिले में बैठक करने के लिए आने वाले है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago