Ballia MLC Election- बीजेपी और सपा प्रत्याशी का नामांकन आज, नगर में रहेगी गहमा-गहमी

बलिया में MLC चुनाव के नामांकन के लिए आज आखिरी तारीख है। नामांकन की आखिरी दिन बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद गिरि अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें MLC का कार्यकाल 7 मार्च को खत्म हो गया है। चुनाव को लेकर हर पंचायत में सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासन ने भी चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना 15 मार्च को जारी हूई थी। नामांकन की आज 22 मार्च अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी और 25 मार्च तक नाम वापसी की जा सकेगी। 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 16 अप्रैल तक निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है।

हालांकि सपा की ओर से अरविंद गिरी सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुचें और नामांकन किया। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि मंगलवार को भी पार्टी प्रत्याशी पुन: नामांकन करेंगे। एक दिन पहले नामांकन किए जाने पर चर्चा रही कि एटा में सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ने को लेकर सोमवार को हुई घटना के बाद पार्टी ने एहतियातन सोमवार को नामांकन करवाया। वैसे नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर सोमवार को भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के जवान गश्त करते नजर आए।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago