Categories: बलिया

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: बैरिया के किसानों का बैनामा कराने से इनकार, SDM को सौंपा ज्ञापन

बलिया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण का वक्त करीब आने के साथ ही बाधा भी सामने आ रही हैं। मंगलवार की सुबह बैरिया तहसील के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में आने वाली जमीन के काश्तकारों ने धरना देने के साथ ही उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें किसानों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में आने वाली अपनी जमीन बैनामा करने से साफ इनकार कर दिया।


किसानों ने कहा कि किसी अधिकारी से बात करने बैरिया तहसील आ सकते हैं, लेकिन बलिया किसी भी बात में शामिल नहीं होने जाएंगे। जब तक हमारी शंका और समस्या का समाधान नहीं हो जाता, हम अपनी जमीन का बैनामा नहीं करेंगे। हर मंगलवार को बैरिया तहसील परिसर में सुबह 10 से 2 बजे तक धरना देकर संदर्भित पत्रक SDM/तहसीलदार को सौंपेंगे।

साथ ही बताया कि किसानों ने कई बार प्रार्थना पत्र तहसीलदार बैरिया को दिया। कि पदाधिकारियों से बात कराई जाए। एक सप्ताह का समय भी लिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। काश्तकारों का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत भूमि को असंवैधानिक तरीके से औने पौनै कीमत पर अधिग्रहण करने की कोशिश कर रहे हैं।

इधर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने किसानों से कहा कि बुधवार को बलिया में इस संदर्भ में सीआरओ साहब के साथ जिले भर के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में आने वाले काश्तकारों की बैठक है आप लोग वहीं चले जाएं। जिस पर किसानों का कहना था कि बलिया नहीं जाएंगे। अगर किसी अधिकारी को बात करना है या हमें समझाना है तो वह पहले सूचना देकर बैरिया तहसील पर ही आकर हम काश्तकारों से बात कर ले।

काश्तकारों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, हमें पारदर्शी तरीके से समझा कर संतुष्ट नहीं किया जाता। तब तक जमीन का बैनामा नहीं करेंगे। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति बैरिया के अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं दयाशंकर सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, जनार्दन कुंवर, अभय कुमार सिंह, इंद्रजीत पांडे, विजय सिंह, श्रीभगवान सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, सुभाष सिंह, बृजेंद्र कुमार पांडे आदि काश्तकार रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago