Categories: बलिया

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: बैरिया के किसानों का बैनामा कराने से इनकार, SDM को सौंपा ज्ञापन

लिया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण का वक्त करीब आने के साथ ही बाधा भी सामने आ रही हैं। मंगलवार की सुबह बैरिया तहसील के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में आने वाली जमीन के काश्तकारों ने धरना देने के साथ ही उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें किसानों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में आने वाली अपनी जमीन बैनामा करने से साफ इनकार कर दिया।


किसानों ने कहा कि किसी अधिकारी से बात करने बैरिया तहसील आ सकते हैं, लेकिन बलिया किसी भी बात में शामिल नहीं होने जाएंगे। जब तक हमारी शंका और समस्या का समाधान नहीं हो जाता, हम अपनी जमीन का बैनामा नहीं करेंगे। हर मंगलवार को बैरिया तहसील परिसर में सुबह 10 से 2 बजे तक धरना देकर संदर्भित पत्रक SDM/तहसीलदार को सौंपेंगे।

साथ ही बताया कि किसानों ने कई बार प्रार्थना पत्र तहसीलदार बैरिया को दिया। कि पदाधिकारियों से बात कराई जाए। एक सप्ताह का समय भी लिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। काश्तकारों का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत भूमि को असंवैधानिक तरीके से औने पौनै कीमत पर अधिग्रहण करने की कोशिश कर रहे हैं।

इधर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने किसानों से कहा कि बुधवार को बलिया में इस संदर्भ में सीआरओ साहब के साथ जिले भर के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में आने वाले काश्तकारों की बैठक है आप लोग वहीं चले जाएं। जिस पर किसानों का कहना था कि बलिया नहीं जाएंगे। अगर किसी अधिकारी को बात करना है या हमें समझाना है तो वह पहले सूचना देकर बैरिया तहसील पर ही आकर हम काश्तकारों से बात कर ले।

काश्तकारों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, हमें पारदर्शी तरीके से समझा कर संतुष्ट नहीं किया जाता। तब तक जमीन का बैनामा नहीं करेंगे। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति बैरिया के अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं दयाशंकर सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, जनार्दन कुंवर, अभय कुमार सिंह, इंद्रजीत पांडे, विजय सिंह, श्रीभगवान सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, सुभाष सिंह, बृजेंद्र कुमार पांडे आदि काश्तकार रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago