Ballia- सीयर ब्लॉक प्रमुख ने निकाली सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, 1500 से ज्यादा बाइकों से निकले युवा

बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। शहरों व गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भारत के हर राज्य, शहर और गांव अपने-अपने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। बलिया में भी कहीं मैराथन व  बाइक रैली निकाली गई तो कहीं पैदल यात्रा में तिरंगों के साथ हुजूम उमड़ पड़ा। इन्हीं में से एक अनोखी बाइक यात्रा जिले के बेलथरा रोड में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह नेतृत्व में निकाली गई। यहाँ  सीयर ब्लाक में 1500 से अधिक बाइकों से नवयुवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले और इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया।इस यात्रा को भाजपा सांसद रविन्दर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह भी बाइक पर निकले। करीब 1500 से अधिक बाइकों से नवयुवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान युवाओं ने गगनभेदी नारे लगाए और अमर वीर शहीदों को याद किया। यात्रा का बनकरा चट्टी पर ग्राम प्रधान ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर व्यक्ति अपने घर और दुकान पर जरूर लगाएं। ब्लाक प्रमुख ने हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने पर पीएम मोदी का आभार भी जताया।

वहीं तिरंगा यात्रा सीयर ब्लाक परिसर से बस स्टेशन, देवेन्द्र पीजी कालेज, शहीद स्मारक अखोप, ससना बहादुर पुर, बनकरा, मलेरा सरयाडीहू भगत, महदेवा, सेमरी, गजियापुर, उधरन, अमावे सिंचाई नहर चौक, किड़िहरापुर, शाहपुर टिटिहां, इब्राहिम पट्टी, सीउरीप्रेमरजा, खूंटा बहोरवां कुचहरा, मोहम्मदपुर उधरन, सिकरिया नहर चौक, गौरा, डफलपुरा, लोहटा, पूरा पतोई, शहीद स्मारक चरौवां, खन्दवा, मालीपुर, जमुआंव, फरसाटार, अवायां, चैकिया मोड़, बेल्थरारोड रेलवे चौराहा व शहीद स्मारक डीएबी इण्टर कॉलेज बेल्थरारोड तक पहुंची। जहां डीएबी इण्टर कॉलेज शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ। इस जुलूस यात्रा में विनय कुमार सिंह, दानिश भाई समेत कई गाँव के प्रधान और क्षेत्र के बीडीसी आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago