Categories: बलिया

बलिया में राष्ट्रीय त्यौहार की धूम, लोहे की रेलिंग पर रंगा तिरंगा

भारत देश में आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बलिया में भी राष्ट्रीय त्यौहार की धूम देखी जा रही है। कई जगह तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। जिले को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जीवन प्रदाता फाउंडेशन के द्वारा जिले के एकमात्र फ्लाई ओवर ब्रिज की तरफ बने लोहे की रेलिंग को तिरंगे के कलर में रंगा गया है। यह पेंटिंग का कार्य जीवन प्रदाता फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2022 से चल रहा है। लोहे की रेलिंग को कलर करने में 250 लीटर पेंट लगेगा। यह पेंट आम लोगों के सहयोग से इकट्ठा किया गया है।

संस्था के द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण पर कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन का आग्रह है कि इस पेंटिंग को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए आप सभी अपना योगदान दें, जीवन प्रदाता फाउंडेशन उन तमाम साथियों का आभार व्यक्त करता है जो पूरे दमखम के साथ पूरी ऊर्जा के साथ इस कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं।

बलिया साल 1942 में आजाद हो चुका था, आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं। बलिया के लोगों ने आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर उन वीर शहीदों को याद किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आव्हान किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago