Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से गायब हुआ मरीज

बलिया के जिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही की बड़ा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के इमरडेंसी वार्ड से एक मरीज लापता हो गया। मरीज के गायब होने की ख़बर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने मरीज को अस्पताल की हर जगह ढूंढा लेकिन मरीज नहीं मिला। अब परिजन मरीज की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं वहीं मामले में अस्पताल प्रबंधन का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक घायल मरीज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उक्त वयक्ति कोरांटा डीह अंतिम संस्कार के लिए घाट पर गया, इस दौरान वह लौटने में घायल हो गया।
कोरांटा डीह पुलिस ने घायल को नरहीं सीएचसी इलाज के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से मरीज लापता हो गया। प्रबंधन की लापरवाही का आलम दिखा कि मरीज का प्राथमिक उपचार हुआ लेकिन मरीज के नाम की कोई एंट्री भी अस्पताल में नहीं है। ऐसे में परिजन मरीज की तलाश कर रहे हैं और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago