बलिया। महावीरी जुलूस में युवक की मौत मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में एसपी ने एसओ (नरहीं) मदन पटेल और चौकी प्रभारी (ओक्डेनगंज) चंद्रभूषण पांडे को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच अभी की जा रही है। जांच के बाद कुछ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सम्भावना है। ऐसे में कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।
जुलूस में फायरिंग से मौत- गौरतलब है कि सावन की पूर्णिमा पर गुरुवार को शहर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकला था। इस दौरान लोहापट्टी अखाड़े के जुलूस में शामिल कुछ युवकों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हो गया। चाकूबाजी में दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी लखन पासवान की मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लोहापट्टी के जुलूस की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसओ नरहीं और चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज को दी गयी थी, लिहाजा लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कप्तान ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। जुलूस के साथ तैनात कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल जांच की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…