Categories: बलिया

बलिया के सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया विशेष संकल्प

बलिया के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक संग्राम सिंह यादव मौजूद थे। कार्यक्रम के संबोधन में अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं के माध्यम से लिया गया। कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि जिस तरह से 2024 का लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत कराए हैं, उसी तरह से जोश जज्बा बनाए रखें और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए पीडीए को मजबूत करने का मंत्र दिया तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्रा, डॉक्टर विश्राम यादव,संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, रामेश्वर पासवान, संतोष राम, रविंद्र नाथ यादव, राजेश गोंड़, सैयद सैबुल इस्लाम, विनायक मौर्या, श्यामू ठाकुर सतीश राजभर, कंचन भारती, अनिल राय, कामेश्वर सिंह, राजेंद्र चौधरी, जमाल आलम, रजनीश यादव, मनोज सिंह, नागेश्वर जी, अनिल खरवार, पदुमदेव बिन्द, अजय यादव, जयप्रकाश मुन्ना रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव समाजवादी पार्टी बलिया बीरबल राम ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago