Categories: बलिया

बलिया में अज्ञात वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, इससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि रात में काफी देर तक अधेड़ लावारिस पड़ा रहा, उसे कोई अस्पताल लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने घायल को CHC सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव के सामने हुआ। मृतक बब्बन राजभर पिपरौलीबड़ा गांव का निवासी था। शनिवार की रात वह दैनिक मजदूरी कर साइकिल से अपने घर वापस आ जा था। इसी दौरान सिकंदरपुर बेल्थरारोड मार्ग से गुजर रही किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया‌। टक्कर मरण वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया। अधेड़ की पहचान बब्बन राजभर निवासी हल्दीराम के बहाटपुर मठिया के रूप में हुई है।

सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची उभांव पुलिस ने अधेड़ को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बब्बन की मौत की खबर पाते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लीलावती देवी का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक की पांच बेटियां व तीन बेटे हैं। जिसमें दो बेटियों की शादी हो गई है। सभी परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago