Categories: बलिया

बलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई नई पहल!

बलिया में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोयल सर्विसेज के द्वारा एक उत्कृष्ट पहल की गई। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया।

गोयल सर्विसेज़ के द्वारा केवल 999 रुपए प्रति व्यक्ति के खर्च पर बलिया के 12 पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा साथ ही एक समय का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी समय कोई भी व्यक्ति गोयल सर्विसेज़ द्वारा जो की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंसी है से 9838452577 पर बुकिंग करा कर इन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने का लाभ ले सकता है।

जिन 12 स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। उनमें भृगु मंदिर, बालेश्वर मंदिर, चौक शहीद पार्क, कारो धाम, ख़ाकी बाबा टेम्पल खानवर, जनेश्वर मिश्र पार्क, सुरहा ताल, चितेश्वर नाथ मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ, चैन राम बाबा समाधि स्थल, माँ मंगला भवानी और श्री नाथ बाबा रसड़ा आदि शामिल है।इसी क्रम में जिस गाड़ी को ज़िलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया उसमें मनीष केशरी, गोयंक गोयल, अनिल वर्मा, विशाल गुप्ता यात्री मौजूद थे।

इस अवसर पर ज़िलाधिकारी ने बताया कि यह एक शुरुआत है। धीरे धीरे बलिया के सभी पर्यटन स्थलों को इसमें जोड़ा जाएगा और बलिया के एवं बलिया के बाहर से आने वाले यात्रियों को एक सुरक्षित माहौल में पर्यटन कराया जाएगा। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी के लघु सिंचाई के श्याम सुंदर, पर्यटन सूचना अधिकारी रवि शंकर त्रिपाठी जी व गोयल सर्विसेज़ के रजत अग्रवाल व रजनीकांत सिंह, प्रदीप वर्मा, सौरभ अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago