बलिया में प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जहां मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा ने सोमवार को सुखपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में छात्राओं की कम उपस्थिति और साफ-सफाई के साथ ही फाइलों के रख-रखाल को लेकर नाराजगी जताई।
उन्होंने वार्डन पुष्पा गुप्ता को जमकर फटकारा। इतना ही नहीं मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा ने फटकार लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी से कारण बताओ नोटिस जारी करने को भी कहा। इसके अलावा सीडीओ ने पूर्व माध्यमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। हालांकि यहां बच्चों की उपस्थिति और साफ-सफाई को लेकर संतोष जताया।
मुख्य विकास अधिकारी सुखपुरा में बन रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भी गए। ग्राम पंचायत अधिकारी भरत सिंह को मानक के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समन्यवक(निर्माण) सत्येंद्र राय, एसपीआरओ श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…