Categories: featured

बलिया: खस्ताहाल मार्गों की बदलेगी सूरत, 9.41 करोड़ से चमचमाएंगी सड़कें

बलिया। खस्ताहाल सड़कों की परेशानी अब जल्द खत्म होने वाली है, क्योंकि शासन ने तीन मार्गों के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपए जारी किए हैं। इन तीन नए मार्गों में कुरेजी-चिलकहर ब्लॉक तक जाने वाला मार्ग, पकवाइनार से चंद्रवार, राघोपुर और सिसवार होते हुए खनवर तक जाने वाला मार्ग और बिंद्रा बाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरारोड मार्ग शामिल हैं। इन तीनों मार्गों के लिए पहली किस्त में काफी कम फंड जारी हुआ और बारिश की वजह से इनका निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन मार्गों का निर्माण कार्य पूरा होगा।

बारिश ने बिगाड़ा मार्ग निर्माण का खेल– आपको बता दे कि कुरेजी-चिलकहर ब्लॉक तक जाने वाला मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। 5.30 किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए सरकार ने 8.44 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया लेकिन शुरुआत तौर पर पहली किस्त में सिर्फ 50 लाख रुपए ही दिए गए। कुछ माह पहले यहां सड़क के दौनों तरफ खेतों से मिट्टी काटकर दो कमी तक चौड़ीकरण का काम शुरु किया गया लेकिन बारिश के कारण यह काम भी अधूरा ही रहा। जिसके कारण मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया। और इस वजह से यहां से गुजरने वाले 20 गांवों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस मार्ग के लिए शासन की ओर दूसरी किस्त के रूप में 2.11 करोड़ की धनराशि और दी गई है। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड के पास है।

ग्रामीणों के विरोध से रुका था काम– पकवाइनार से चंद्रवार, राघोपुर, सिसवार होते हुए खनवर तक 10.85 किमी लंबे मार्ग की बात करें तो यहां शासन ने निर्माण के लिए 17.74 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर किया था। पहली किस्त के रुप में 50 लाख रुपए मिले। इस फंड से राघोपुर से सिसवार कला, लकड़ानाला, खनवर तक जाने वाले मार्ग सड़क का चौड़ीकरण दो माह पहले शुरू किया गया था। लेकिन मार्ग का निर्माण विरोध की भेंट चढ़ गया क्योंकि सिसवार गांव के किसान अपने खेत की मिट्टी न देने और अधिक जमीन लिए जाने का विरोध करने लगे। इस पर कार्य बंद हो गया। अब शासन ने इस मार्ग के लिए 4.43 करोड़ की धनराशि और जारी की है। इसका निर्माण भी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की ओर से कराया जा रहा है।

कछुआचाल से हो रही थी मार्ग की मरम्मत– वहीं बेल्थरारोड के बिंद्रा बाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरारोड मार्ग भी जर्जर हालत में है। इसे पिछले साल ही स्टेट हाईवे घोषित किया गया था लेकिन स्टेट हाईवे-149 के चौड़ीकरण के लिए बलिया में 4.225 किमी के लिए 11.48 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त में 2.50 की धनराशि भी मिली थी। लेकिन निर्माण कार्य की गति इतनी धीमी थी कि बारिश आ गई और निर्माण कार्य पूरी तरह बाधित हो गया। अब शासन ने इस मार्ग के लिए  2.87 करोड़ की धनराशि दी है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से राहत मिलते ही जल्द ही इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago