बलिया- नवर्निवार्चित ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग ने ली शपथ, चिलकहर को आदर्श ब्लॉक बनाने का किया दावा

बलिया । जिले में चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज जनपद के चिलकहर ब्लॉक में प्रमुखों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिलाधिकारी द्वारा नामित परियोजना निदेशक बलिया ने ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग उर्फ सूर्यकान्त को उनके पद औप गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। आदित्य गर्ग के शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. संतोष कुमार को विधानसभा का टिकट मिलने की हलचल दिखी। ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग ने शपथ के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि मैं चिलकहर के सभी बीडीसी सदस्यों और समस्त सम्मानित जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं, जिनकी बदौलत आज इतने बड़े पद पर बैठने का सौभाग्य मिला है।

मेरा यह प्रयास होगा कि सबका साथ और सबका विकास हो। ये औरों की तरह केवल जुमला नहीं होगा, बल्कि धरातल पर सबको दिखाई देगा। राजनीति मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा एक सम्मान का माध्यम होगा। इसलिए ये मेरा प्रयास होगा कि मैं हमेशा सबको सम्मान देते और लेते हुए इस ब्लाक को विकास के मामले में एक आदर्श ब्लाक बना सकू। इसमे चिलकहर ब्लाक की जनता का सहयोग हमेशा अपेक्षित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि किसी भी चुनाव में विरोध में लड़ने वाला मात्र प्रतिद्वन्दी होता है, दुश्मन नहीं। वह भी केवल चुनाव तक ।

ये बात मैं नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग से इसलिये कह रहा हूं कि आपको बहुत ही कम उम्र में इस ब्लाक का प्रमुख बनने का सौभाग्य मिला है। इसलिए बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर इस ब्लाक का सर्वागींण विकास करने का कार्य करेंगे , क्योंकि आपको और आपके परिवार को राजनीति में अभी और आगे जाना है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद चिलकहर ब्लाक की पहली बैठक डवाकरा हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता आदित्य गर्ग प्रमुख और संचालन बीडीओ संतोष कुमार यादव ने किया।

डॉ. संतोष को विधानसभा का टिकट मिलने की हलचल– गौरतलब है कि आदित्य गर्ग दिवंगत पूर्व मंत्री घुरा राम के छोटे बेटे है। बड़े बेटे संतोष कुमार परिवार के 3 लोगों को खोने के बाद पूरे परिवार समेटे हुए हैं। जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। डॉ. संतोष कुमार ने अपनी सूझ- बुझ का परिचय देते हुए सबसे पहले अपने चचेरे भाई अभय कुमार कौशल को प्रधान बनाया। और फिर अपने छोटे भाई आदित्य गर्ग को प्रमुख बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। संतोष कुमार बेल्थरा रोड विधानसभा से सपा के सशक्त दावेदारों मे से एक है।

अगर अखिलेश यादव ने इन्हे अपना सिम्बल दिया तो इनकी जीत भी एक तरह से पक्की पानी जा रही है, क्योंकि पूरे जनपद में इस परिवार के प्रति सहानुभुति लहर जो चल रही है। लोगो का कहना है कि इस परिवार ने पिछले साल अपने तीन लोगों को खोया है। इसलिए इस साल परिवार के तीन लोगों को राजनीति में स्थापित करना है। ताकि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। राजनीति भी किक्रेट मैच ही तरह है। जहां कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आखिरी वक्त पर ही सब कुछ बदल जाता है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि संतोष कुमार को टिकट मिलता है या पार्टी किसी और पर विश्वास जताती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago