Categories: बलिया

बलिया में महामारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमों का क्या होगा, सरकार ने बता दिया

कोरोना संक्रमण के काल में हर दिन लापरवाही करने वाले आम लोगों पर मुकदमे लादे गए थे। कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत केस किए गए थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोरोना महामारी के दौरान कुल 1033 लोगों पर महामारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमे दर्ज किए गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब इन्हें वापस लेने का फैसला किया है। इसे लेकर सरकार की ओर से एक सूची बनाई जा रही है। जो जल्द ही अदालत को सौंपी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक 2019 से लेकर अब तक जनपद बलिया के 23 पुलिस थानों में 1033 मुकदमे महामारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। इन सभी 1033 मुकदमों को सरकार वापस लेगी। जिसके लिए एक सूची बनाकर न्यायालय को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि 2019 की शुरुआत में ही भारत में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे देश में हलकान मचा हुआ था।

कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश भर में लम्बे वक्त के लिए तालाबंदी की गई थी। तालाबंदी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी चीजें बंद पड़ी हुई थीं। घर से निकलने पर लम्बे समय तक सख्त रोक थी। जब संपूर्ण तालाबंदी हटाई गई उसके बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया था। इन तमाम बंदिशों के दौरान जरूरत पड़ने पर लोग नियम तोड़कर घर से बाहर निकल रहे थे।

घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस महामारी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर रही थी। बलिया में भी एक हजार से ज्यादा इस तरह के मामले लिखे गए हैं। हालांकि अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इन सभी मुकदमों को वापस लेने की घोषणा कर चुकी है। मुकदमा पर कठोर कार्रवाई होने का खौफ लोगों में समाया हुआ था। लेकिन अब सरकार के इस फैसले से ऐसे लोग राहत की सांस लेंगे।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago