बलियाः एक तरफ डीजल-पेट्रोल के दामों में आग लग रही है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल पंप पर कर्मचारी धोखाधड़ी करते हुए ज्यादा पेसों में कम पेट्रोल दे रहे हैं। यानि कि आम आदमी अपनी कमाई से जितने पैसों का पेट्रोव-डीजल खरीदता है उतना पेट्रोल उसे मिलता ही नहीं।
मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम सभा असेगा स्थित किसान सेवा केंद्र में पेट्रोल कम दिया जा रहा है। जिससे परेशान ग्राहकों ने इसकी शिकायत की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग की ओर से कार्यवाही करते हुए डीजल लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही पंप पर पेट्रोल भी कम मापने की पुष्टी हुई है। इस संबंध में आईओसी को भी पत्र लिखा गया है।
खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करंबर निवासी रविशंकर शुक्ला की ओर से तीन सिंतबर को 4100 रुपये का डीजल भरवाया था। डीजल भरवाने के बाद जैसे ही गाड़ी लगभग 50 मीटर दूर गई कि अचानक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो दूसरे वाहन की सहायता से गाड़ी खींचकर एजेंसी पर ले जाया गया। टंकी से तेल निकालने पर पता लगा कि तेल में 50 प्रतिशत पानी पड़ा है।
इस पर परेशान रविशंकर शुक्ला की ओर से पूरे मामले की शिकायत पूर्ति विभाग से की। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर टीम बनाकर जांच की। टीम ने जांच में पाया कि एक नोजल से पेट्रोल कम मापा जा रहा है। साथ ही डीजल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इस पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…