बलिया जिला अस्पताल में एक ट्रेनिंग करने वाली छात्रा के साथ हुए गलत व्यवहार की खबर सामने आई है। जिला अस्पताल में पैरामेडिकल की एक छात्रा के साथ अस्पताल परिसर में दुर्व्यवहार को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।
खबरों के मुताबिक बलिया जिला अस्पताल में एक पैरामेडिकल की छात्रा ट्रेनिंग करने आती है। छात्रा का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी इमरान उसे गलत तरीके से देख रहा था। असहज होने पर छात्रा ने विरोध किया। जिसके बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा ने यह बात जब साझा की तब अस्पताल परिसर में ही हंगामा होने लगा। लोग आरोपी कर्मचारी को खोजने लगे। लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
सीओ सीटी ने मीडिया को बताया है कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी आउटसोर्सिंग कर्मचारी की तलाश की जा रही है। आगे की सारी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…