Categories: देश

आधार से जुड़ेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी लाइसेंसों पर कसेगी लगाम

सुप्रीम कोर्ट  को बुधवार को सूचित किया गया कि केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंसों को aadhar  नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। जिससे फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का निपटान किया जा सके। सभी राज्यों को इसके दायरे में लाने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।

जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की बैंच को सड़क सुरक्षा समिति ने इसकी जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केएस राधाकृष्णन की अध्यक्षता में शीर्ष अदालत के माध्यम से इस समिति को नियुक्त किया गया था। समिति के माध्यम से दी गई यह जानकारी अपने आप में महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ आधार योजना और इससे संबंधित कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई कर रही है।

समिति ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने पिछले साल 28 नवंबर को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव के साथ फर्जी लाइसेंस प्राप्त करने की समस्या और इसके निपटान समेत अनेक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago