कासगंज: व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज भेजने वाला ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

कासगंज दंगे को लेकर सोशल नेटवर्किंग पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया है, जबकि पोस्ट वायरल करने वाला ग्रुप सदस्य फरार है। पुलिस उसकी तलाश करने में लगी है। मामले की रिपोर्ट थाना गंजडुंडवारा में दर्ज हुई है।
गंजडुंडवारा में नक्षत्र कम्प्यूटर के नाम से सोशल नेटवर्क के व्हाटसएप पर ग्रुप चल रहा था। इस ग्रुप में सदस्य अजय गुप्ता की ओर से एक भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई थी। भड़काऊ पोस्ट कासगंज से संबंधित थी। इसी दौरान गंजडंुडवारा में एक धर्मस्थल का दरवाजा जलाये जाने की घटना  होकर चुकी थी। माहौल तनावपूर्ण है। जैसे ही वायरल पोस्ट के बारे में पुलिस अधिकारियों को पता चला तो फौरन कार्यवाही की गई। कोतवाल लक्षमण सिंह ने व्हाटसएप ग्रुप के एडिमन रामसिंह को  गिरफ्तार कर लिया। जबकि सदस्य अजय गुप्ता फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश करने के लिए दबिशें मार रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago