बलियाः सेल्फी लेते समय छत से गिरकर महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत

यूपी के बलिया स्थित जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी को अस्पताल की चौथी मंजिल से सेल्फी  लेना मंहगा पड़ गया। सेल्फी लेते समय छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। अर्चना चौबे (38) जिला महिला अस्पताल में एड्स काउंसलर के पद तैनात थीं। अस्पताल में हुए इस हादसे हादसे की खबर फैलते ही कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल की ओर दौड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें.

हादसा मंगलवार सुबह सवा नौ बजे हुआ।  सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बैरिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला निवासी व सीएमओ कार्यालय में लिपिक अनिल कुमार चौबे की पत्नी अर्चना चौबे जिला महिला अस्पताल में अर्श एवं पीपीटीसीटी विभाग में परामर्शदाता के पद पर संविदा पर करीब एक दशक से तैनात थी।

मंगलवार की सुबह 8.30 बजे वह महिला अस्पताल आ गई। डॉक्टरों की माने तो ओपीडी में मरीज नहीं थे। जिससे वह महिला काउंसलर पीओसीटी (पैथालॉजी) में तैनात पायल के साथ करीब 9.15 बजे नए अस्पताल की छत पर धूप सेंकने चली गई। सीढ़ी बंद होने से दोनों रैंप से छत पर पहुंची।

छत पर नीचे प्रकाश जाने के लिए लगाए गए कांच पर खड़ी होकर अर्चना सेल्फी लेने लगी तभी कांच टूट गया और अर्चना सीधे भूतल पर आ गिरी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। डॉक्टर, पुलिसकर्मी व आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही पति व मायकेवाले भी वहां पहुंचे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago