बलिया- सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही हर विधानसभा को छह जोन में बांट कर जोन इंचार्ज व सेक्टर प्रभारियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव होते जाते रहते हैं। पहले हमें अपनी पार्टी को मजबूत करना हम सभी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य होना चाहिए। हमें संकलप लेने की जरूरत है, जिसे हमारा संगठन धारदार बन सके, जिसे हम समाजवादी लोग कोई भी चुनाव जीत सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि युवाओं पार्टी में जोड़कर चलने की आवश्यकता है।

कहा कि अब चुनाव बैलेट पेपर से होना है, ऐसे में मतदाता सूची में नाम बढ़वाना जरूरी है। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, गोरख पासवान, सुभाष यादव, रामेश्वर पासवान, मतलूब अख्तर, छितेश्वर यादव, चन्द्रशेखर सिंह, उमेश यादव, रवीन्द्र सिंह, इरफान अहमद, विजय शंकर यादव, प्रभुनाथ यादव, शैलेश यादव, राम नारायण, रवीन्द्र यादव, हरेन्द्र गोंड, अजय सिंह आदि थे। संचालन मदन राय ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago