बलिया के इन 39 गांवों के लिए खुशखबरी, लगेंगे आर्सेनिक रिमूवल यूनिट, मिलेगा शुद्ध पानी

बलिया। जल ही जीवन है। जल के अभाव में जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जाती सकती है। लेकिन जनपद वासियों के लिए जल ही ही अभिशाप बन गया है। हालांकि अब आर्सेनिक के कहर से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत की खबर है। खबर के मुताबिक जनपद के 39 गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए और आर्सेनिक रिमूवल यूनिट स्थापित की जाएगी। जिसके लिए जल निगम की ओर से निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। फिलहाल विभाग की ओर से स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।

स्वीकृति मिलने के बाद यूनिटें स्थापित की जाएंगी, प्रति यूनिट 15 लाख की लागत से स्थापना की जानी है,जिनकी कुल लागत 5.85 करोड़ होगी।आर्सेनिक प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए आर्सेनिक रिमूवल यूनिट में छोटी सटंकियां लगाई जाएंगी। जिसमें सात से आठ टोटियों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। गंगा किनारे बसे जनपद के 300 से अधिक गांव आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन युक्त पेयजल से परेशान हैं। इस विषैले पानी को लंबे समय तक पीने के कारण लोग त्वचा के घाव, किडनी, लीवर, दिल की बीमारियों, न्यूरो संबंधी

विकारों, तनाव और कैंसर से जूझ रहे हैं। आर्सेनिक की सबसे अधिक मात्रा गंगा और सरयू नदी के बीच स्थित द्वारा इलाके और उसके आसपास गांवों में मिली। जिससे यहां के रहने वाले लोग त्वचा, फेफड़े और अन्य अंगों के कैंसर, केरोटोइस और नाड़ी तथा संतान उत्पत्ति से संबंधित गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में है। लेकिन इस विकट समस्या को झेलना इलाके वासियों की विवशता है।

जल निगम के अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में आर्सेनिक, आयरन और फ्लोराइड युक्त पेयजल की समस्या है।जिले की 20 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, तथा 39 गांवों में आर्सेनिक रिमूवल यूनिट के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। जिसकी स्वीकृति के बाद कार्य कराया जाएगा।

जल निगम की ओर से इन गांवों में लगेंगी आर्सेनिक रिमूवल यूनिट– बांसडीह ब्लाक के दो दूहजन, बेलहरी ब्लॉक के बहादुरपुर, इकौना,जवही,रेपुरा,चिलकहर ब्लॉक के बुढ़ऊ और नारच, दुबहड़ के बालीपुर, मनियर जसाव,जनरी,सहरसपाली,गड़वार ब्लॉक के बलेजी, हनुमानगंज ब्लॉक के सोनादवर,बरवां,मुरलीछपरा ब्लॉक के बहुआरा,चांद दीयर, इब्राहिमाबाद उपरवार,करोहरा नौबरार, सोनबरसा,सोनकीभाट,श्रीपतपुर, रामपुर,मनियर ब्लॉक के

जिगरसंड,नगरा के सोनापाली और रेकुआ नसीरपुर,सीयर ब्लॉक के इब्राहिमापट्टी,ससना बहादुरपुर,सोहांव ब्लॉक के कुलहरिया खास,टुटुआरी, रेवती ब्लॉक के मून छपरा,सिंघही, हुसेनाबाद,नवानगर ब्लॉक के हरसंद,खटंगा मठ रामगिरी,सिवान कला और पंदह ब्लॉक के गौरी। गौरतलब है कि जनपद में 20 परियोजनाओं पर पहले से ही कार्य चल रहा है, जिनमें फ्लोराइड प्रभावित हनुमानगढ़, गोविदपुर, नौरंगा, गाजी पाकड़, एसर पीहापट्टी, हरसंड, साहूलाल

हरदोपट्टी, चोरकंड और ससना बहादुरपुर, आर्सेनिक और आयरन प्रभावित रेपुरा और चांदपुर, आर्सेनिक प्रभावित कछुआ ओझा, श्रीपतिपुर और मरछी खुर्द। फ्लोराइड और आयरन प्रभावित सराय गुलाबराय और आमघाट तथा आयरन प्रभावित देहरी प्रथम, देहरी द्वितीय, कमासीपुर और संवरूपुर में पेयजल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago