Categories: बलिया

बसयात्रियों के लिए खुशखबरी, गोरखपुर से बलिया के लिए सीधी बस सेवा शुरू

बलिया से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इस बस सेवा की शुरुआत से प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। परिवहन निगम की 3 बसें इस रूट पर रोजाना चलेंगी। अच्छी बात ये है कि साधारण बसों के बाद परिवहन निगम एसी बसों को भी चलाने पर विचार कर रहा है।

बता दें कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गोरखपुर से बलिया के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की कवायद पर काम किया है। इन बसों का संचालन आज से शुरू हो गया है। ये बसें दोहरीघाट, बेल्थरा व सिकंदरपुर होकर बलिया तक जाएंगी। इस नई सेवा से यात्रियों को अब गोरखपुर से बलिया के लिए सीधी बस यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो पहले उपलब्ध नहीं थी।

बसों के टाइमिंग की बात करें तो राप्तीनगर डिपो के कचहरी बस स्टैंड से बसें रविवार सुबह रवाना होगी। पहली बस गोरखपुर से सुबह छह बजे चलेगी और सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी बस सुबह सात बजे रवाना होकर बलिया दोपहर 12:45 बजे तथा तीसरी आठ बजे चलकर दोपहर 13:45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में बसें बलिया से क्रमश: दोपहर 12 बजे, एक बजे और दो बजे चलेंगी और गोरखपुर शाम 17:45 बजे, 18:45 बजे व 19:45 बजे पहुंचेगी। ये बसें गोरखपुर से बलिया के बीच करीब 110 किमी की दूरी तय करेंगी।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नई सेवा का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है। उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इस परिवहन सेवा का लाभ उठाएंगे। भविष्य में इस रूट पर सुविधाओं के बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago