Categories: बलिया

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमी की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेड़ के नीचे एक युवक बैठा हुआ है और उसके आस-पास दर्जनों लोग घेरे हुए हैं।

इसी बीच एक व्यक्ति पूछता है कि क्या हुआ है, तो युवक जबाव देता है कि मोबाइल छीनकर भाग रहा था। तभी पेड़ के नीचे बैठा युवक कहना है कि मैंने मोबाइल नहीं छीना है। तभी पास खड़ा एक अन्य युवक बोलता है कि ये लड़की से बात कर रहा था, मैंने फोटो खींचा तो मोबाइल छीनकर भागने लगा। इस बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि ये युवक चोर नहीं है, तभी पास खड़ा युवक कहता है कि चोर ही है।

पेड़ के नीचे बैठा युवक कहना है कि ये लोग झूठ बोल रहे हैं, लड़की मुझसे मुलाकात करने आई थी। उसने मुझे कहा कि भैया है, तो मैं भागने लगा। तभी दूसरे लोग मुझकर फोन चोरी का इल्जाम लगाने लगा।

वीडियो देखकर समझ आता है कि युवक एक लड़की से बात कर रहा था, तभी उसकी किसी दूसरे लड़के ने फोटो खींची तो युवक मोबाइल छीनकर भागने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago