Categories: बलिया

खुशखबरी… बलिया के इन तीन ब्लॉकों में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

बलियाः किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में तीन और किसान कल्याण केंद्र बनेंगे। यह केंद्र रेवती, दुबहर और बेरूआरबारी ब्लॉक में बनने वाले हैं। इनके निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव चुनाव से पहले ही स्वीकृत हो गया था लेकिन आचार संहिता के कारण काम नहीं हो पाया। अब निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसमें करीब 240.42 लाख की लागत आएगी।

बता दें कि साल 2019-20 में पप्रदेश सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण करवाने की बात कही थी। ताकि किसानों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल सकें। इसी प्लानिंग के तहत सरकार ने बलिया में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र आवंटित किया।

तीन किसान कल्याण केंद्र के निर्माण की स्वीकृति चुनाव से पहले दे दी गई थी। लेकिन चुनाव के चलते काम नहीं हो पाया। अब सरकारी विभाग निर्माण की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कुल 25 मी. लंबाई व 25 मी. चौड़ाई में किया जाएगा। यह दो मंजिला भवन होगा।

किसान कल्याण केंद्र बनने से किसानों को बहुत सुविधा होगी। सारी समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा। इसके अलावा केंद्र में कृषि रक्षा गोदाम, बीज गोदाम, चौकीदार रूम, शौचालय, मीटिंग हाल, पेयजल आदि की सुविधाएं होंगी। किसानों की बैठकें भी आयोजित होगी।

खाद,बीज, यंत्र व अन्य सामानों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगाना होगा। खरीद के लिए पंजीयन भी आसानी से हो सकेगा। खाद-बीज की आपूर्ति भी इन्हीं केंद्रों के माध्यम से हो सकेगी। इसके अलावा रबी, खरीफ व जायद की गोष्ठियों में किसानों को शामिल कराया जाएगा।

शासन की ओर से अलग अलग ब्लॉकों में किसान केंद्र आवंटित किए गए हैं। जिनमें रेवती, दुबहर, बेरुआरबारी के अलावा बांसडीह, नगरा, सोहांव, पंदह, नवानगर, सीयर ब्लॉक हैं। बलिया कृषि अधिकारी विकेश कुमार का कहना है कि शासन की ओर से इस वर्ष तीन ब्लॉकों में एक-एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण की स्वीकृति दी गई है। आचार संहिता के कारण धन जारी नहीं हुआ था। जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही शासन से धन का आवंटन किया जाएगा

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago