Categories: बलिया

बलियाः पहिए में फंसे सांप ने साइकिल सवार को डसा, हालत गंभीर

नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास बड़का खेत गांव एक साइकिल में अचानक सांप फंस गया। जिसने साइकिल सवार को डस लिया। इससे व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। लेकिन परिजन घायल को अस्पताल ले जाने की जगह झांड-फूंक करवा रहे हैं। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय शिव बिहारी यादव किसी काम से अपने गांव गए थे। वापस आते समय वह पैदल ही साइकिल से चल रहे थे। तब अचानक साइकलि चलाने में अवरोध महसूस हुआ। झुक कर चेक किया तो सांप ने डस लिया। रात के अंधेरे में तो कुछ दिखाई नहीं दिया लेकिन जब टार्च जलाकर देखा तो साइकिल में सांप फंसा हुआ था।

तभी मौजूद लोगों ने जानकारी शिव बिहारी के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन घायल को झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। लेकिन घायल की हालत बिगड़ गई। तभी परिजन रात में ही लेकर अमवा के सती माई स्थान पर झाड़-फूंक के लिए ले गए। दोबारा हालत बिगड़ने पर उन्हें दुबारा अमवा के सती स्थान ले कर गए हैं। रविवार की शाम तक उनका इलाज झाड़ फूंक से जारी है।

लेकिन अभी तक परिजन घायल को अस्पताल नहीं ले गए। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां सड़क पर साइकिल गिरी है। जिसमें एक जहरीला सांप फंसा हुआ नजर आ रहा है। सांप फंसा देखकर लोग उसका वीडियो बनाने लगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago