सिकंदरपुर के अब भी ‘सिकंदर’ हैं संजय यादव! होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़

बलिया : यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही सिकंदरपुर में संजय यादव को हार मिली हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। जिसका उदाहरण होली मिलन समारोह में देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए। सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशी से त्योहार मनाया। वहीं जनता और कार्यकर्ताओं से मिले इस प्रेम को लेकर पूर्व विधायक संजय यादव ने धन्यवाद दिया।
बता दें सिकंदरपुर के गांधी इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता भी शामिल हुई। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर बधाई दी।

वहीं एक पूर्व विधायक के होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़ होकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। लोगों का तो यह तक कहना था कि इतनी भीड़ तो यहाँ से जीते हुए विधायक की रैली में भी देखने को नहीं मिलती है, जितना ही संजय यादव के होली मिलन समारोह में देखने मिली। वहीं पूर्व विधायक संजय यादव ने कार्यकर्ताओं और जनता के प्रेम को लेकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता इस अभूतपूर्व स्नेह और प्रेम के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago