Categories: बलिया

बलिया के ATM इंजीनियर का मिर्जापुर में दिनदहाड़े कत्ल, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बलिया। मिर्जापुर में बलिया के रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले ATM इंजीनियर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इंजीनियर को मिर्जापुर में पटेहरा चौकी से 3 किलोमीटर दूर मड़िहान ब्रांच नहर पर मलुआं गांव के सामने मौत के घाट उतार दिया गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सड़क किनारे एक स्कूटी खड़ी थी। और मौके पर ATM इंजीनियर का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

मृतक के पास मिले फोन से शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने फोन की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि निलेश (40) पुत्र नंदकिशोर निवासी बलिया एटीएम इंजीनियर था। पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि पटेहरा में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम खराब है। ऐसे में हो सकता है कि निलेश एटीएम ही बनाने जा रहा होगा। इस बीच घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं एसओ शैलेश राय और सीओ अजय कुमार राय ने शव का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन बलिया से मिर्जापुर पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आस-पास लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago