बलिया जिले में खस्ताहाल वाहन सड़कों पर दौड़ते रहते हैं, जो दुर्घटना का शिकार बनते हैं। खासकर स्कूल वाहनों की फिटनेस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि 398 प्राइवेट स्कूल बसें ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक कोई फिटनेस नहीं कराया है।
इसमें अधिकांश की हालत काफी जर्जर है। अब ऐसी स्कूल बसों सख्ती करने की तैयारी है। अब ऐसे बस मालिकों पर एक पखवारे की मोहलत दी गई है। कहा गया है कि वह फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल कर लें, अगर ऐसा नहीं होता है तो बसों को सीज कर दिया जाएगा। उधर रोड टैक्स दिए बिना सड़कों पर फर्राटा भरने वाले कमर्शियल वाहनों पर भी कार्यवाही की जाने लगी है।
925 ऐसे बकायेदार हैं जिन पर 25 हजार ऊपर कामर्शियल बकाया है। इसमें ट्रक, जीप और बस शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 5.41 करोड़ की बकायेदारी है। जिसे 31 मार्च तक धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद रिकवरी सर्टीफिकेट जारी किया जाएगा। मुकदमा भी दर्ज करा दिया जाएगा।
एआरटीओ अरुण कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च 2022 तक शत प्रतिशत कामर्शियल रोड टैक्स जमा करने के आदेश हुए हैं। इसके लिए शासन की ओर से 75 प्रतिशत छूट भी दिया जा रहा है। बकायेदार इस स्कीम का लाभ उठाकर बकाये के बोझ से मुक्त हो सकते हैं। धनराशि तो जमा करनी पड़ेगी, अन्यथा ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…